करौं: करौं के जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह ने जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया
Karon, Deoghar | Jan 12, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद भाग संख्या 19 के सदस्य ललन कुमार सिंह ने सोमवार को अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया। यह वितरण दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक किया गया। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि कमजोर वर्ग के लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सके।