सिरोही: सिरोही में 2 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, 5 साल के मासूम समेत 3 लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी
सिरोही में सदर थाना इलाके में वरली से पाडीव जाने वाले रास्ते पर 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार लोग घायल हो गए है, जिनमें एक 5 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को निजी वाहन से सिरोही के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।