सोहागपुर: पेट्रोल की किल्लत से नगर के दो पेट्रोल पंप रहे बंद
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक एवं आकाशवाणी के सामने स्थित पेट्रोल पंप शुक्रवार को लगभग 2:15 बजे तक बंद रहे हैं,पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि लगातार पेट्रोल डीजल की किल्लत हो रही है जिसके कारण नगर के दो पेट्रोल पंप शुक्रवार को बंद रहे हैं,जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।