सूरजपुर: कृषि विभाग ने किसानों से हरी खाद अपनाने की अपील की, मिट्टी की घटती उर्वरता को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने के लिए
कृषि विभाग ने किसानों से हरी खाद अपनाने की अपील की है, ताकि मिट्टी की घटती उर्वरता को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जा सके। कृषि विभाग के अनुसार, रासायनिक खाद के लगातार इस्तेमाल और गोबर खाद की कमी से मिट्टी की सेहत बिगड़ रही है। ऐसे में ढैंचा, सन, मूंग, उड़द, लोबिया और ग्वारफली जैसी हरी खाद फसलें किसानों के लिए बेहतर विकल्प हैं। उप संचालक सुश्री सम्पदा पैकरा न