अटेर: प्रतापुरा शराब दुकान पर फायरिंग, सेल्समैन को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, CCTV में कैद हुई वारदात
भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर स्थित शराब की दुकान पर रविवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक आरोपी युवक ने शराब दुकान के सेल्समैन को कट्टे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सेल्समैन को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई