फुलवरिया: बथुआ बाजार में पहली बारिश ने खोली विकास की पोल, सड़क पर पानी भरने से नारकीय स्थिति, प्रशासन बेखबर
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के बथुआ बाजार में हुई पहली बारिश ने विकास की पोल खोल कर रख दी। बुधवार की देर रात हुई बारिश ने सड़क को जलमग्न कर दिया। जिसके कारण नारकीय स्थिति बन गई। दुकानों और होटल के सामने सड़क पर पानी जमा होने से व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। ग्राहक पानी लगने से दुकानों पर खरीदारी के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।