टांटोटी: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती टांटोंटी, सरवाड़, केकड़ी में धूमधाम से मनाई गई, उमड़ा जनसैलाब
Tantoli, Ajmer | Jun 17, 2026 राष्ट्र गौरव,स्वाभिमान एवं शौर्य के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बुधवार को शाम 6 बजे तक टांटोंटी,सरवाड़,केकड़ी में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई।केकड़ी में भव्य समारोह का आयोजन किया।राजपूत समाज सहित विभिन्न समाजो के गणमान्य नागरिको ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महाराणा प्रताप के आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया।