छतरपुर नगर: भीषण गर्मी में जिला अस्पताल के एसी बंद, मरीज और परिजन परेशान, पानी की व्यवस्था पर भी उठे सवाल
छतरपुर जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित फीमेल सर्जिकल, ट्रॉमा और बर्न वार्ड के सेंट्रल एसी खराब होने से मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों ने रविवार की दोपहर करीब 2 बजे आरोप है कि राहत के लिए उन्हें घरों से या किराए पर कूलर और पंखे लाने पड़ रहे हैं। वहीं अस्पताल में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं।