हरदा: ग्राम छोटी छीपानेर में सर्पदंश से 3 साल की बच्ची की मौत, मां के सामने बुझी मासूम की जिंदगी
Harda, Harda | Apr 4, 2026 आज 4 अप्रैल दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी नितेश उइके की पत्नी सीमा बाई अपनी तीन साल की बेटी नावण्या उइके के साथ जमीन पर सो रही थीं। देर रात करीब 10:30 बजे एक जहरीले सांप ने बालिका के बाएं हाथ की हथेली पर काट लिया। बेटी के रोने की आवाज से मां की नींद खुली। उन्होंने देखा कि एक सांप वहां से निकल रहा था।