भभुआ: भभुआ पटेल कॉलेज परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव ड्यूटी में लगाने के लिए पकड़े गए वाहन
Bhabua, Kaimur | May 25, 2024 भभुआ पटेल कॉलेज परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर परिवहन कोषांग द्वारा चुनाव के दिन ड्यूटी में लगाने के लिए वाहन को पकड़ा गया है। कोषांग में उपस्थित पदाधिकारी ने बताया कि भभुआ विधानसभा एवं चैनपुर विधानसभा में मतदान कराने के लिए लगभग 700 वाहनों की जरूरत है। लगभग 150 वाहनों को पड़कर परिसर में लगाया गया है। वहीं वाहनों को लेकर आगे भी कार्रवाई हो रही है।