झांसी: झांसी में तेल टैंकर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, पत्नी की हुई दर्दनाक मौत, पति की हालत गंभीर
Jhansi, Jhansi | Jun 14, 2026 झांसी में तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। पहिए पत्नी चंद्रकला के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति रविन्द्र की हालत नाजुक है। उसके पैर की हड्डी चूर-चूर हो गई। दोनों सब्जी खरीदने के लिए बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में ही एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने तेल टैंकर को कब्जे में ले लेकर पत्नी का शव पोस्टमार्टम को भेजा