गिरिडीह: घोड़थम्भा ओपी के तेलोंडीह गांव मे विवाहिता महिला का शव गांव के कुएं से हुआ बरामद,पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के तेलोंडीह गांव में शनिवार को विवाहिता भवानी कुमारी का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ। शनिवार को 12 बजे मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।मृतका मारोडीह निवासी मुंशी यादव की बेटी थी, जिसकी शादी 2022 में तेलोंडीह के राजेन्द्र यादव से हुई थी।