परसिया: गुरुद्वारे में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर
65 मरीजों की हुई जांच, जबलपुर में होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन
गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा परासिया में बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जबलपुर के नेत्र चिकित्सालय ने गुरुद्वारे में लगाए गए शिविर में निशुल्क नेत्र जांच की। शिविर में 65 लोगों की आंखो की जांच की गई। बुधवार 2 बजे आयोजकों ने बाइनमें से 28 मरीज आपरेशन योग्य पाए गए। इनके मोेतियाबिंद के आपरेशन जबलपुर में किए जाएंगे। आज 20 मरीजों को जबलपुर भेजा गया।