मऊगंज: मऊगंज में कार-बाइक की टक्कर में किशोरी की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Mauganj, Rewa | Jan 13, 2026 मऊगंज थाना क्षेत्र के डगडौआ गांव के समीप आज मंगलवार शाम 5:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।अज्ञात चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार किशोरी की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।