मऊगंज: ज्वाइन डायरेक्टर सहित सीएमओ ने निहाई वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया, पेयजल की शुद्धता जांची
Mauganj, Rewa | Jan 11, 2026 मऊगंज निहाई वाटर फिल्टर प्लांट का ज्वाइन डायरेक्टर मयंक वर्मा ने सीएमओ महेश पटेल के साथ निरीक्षण करते हुए नगर में सप्लाई होने वाले पेयजल की शुद्धता का अवलोकन किया। इंदौर की घटना के बाद मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर सप्लाई होने पेयजल की शुद्धता की जांच करने के निर्देश दिए थे। ज्वाइन डायरेक्टर मऊगंज पहुंचे।