मऊगंज: मऊगंज में बदली ट्रैफिक की सोच, हेलमेट पहनने वालों का फूलों से स्वागत, नियमों का हुआ सम्मान
Mauganj, Rewa | Jan 11, 2026 मऊगंज जिले में यातायात नियमों के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव साफ नजर आने लगा है। जहां पहले हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर लापरवाही आम थी वहीं अब जागरूकता बढ़ रही है। इस बदलाव की अहम वजह यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह की अनूठी और प्रेरणादायक पहल हैः रविवार की दोपहर 12 बजे उन्होंने हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चला रहे लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया।