हंडिया: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
गंगानगर जोन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930 सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।मंगलवार 02 बजे मिली जानकारी।