बाड़मेर विधानसभा में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार शाम 6:00 किया गया। बाड़मेर भाजपा की जिलाध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई ने कहा यह अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।