सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 59वीं वाहिनी ने नानपारा के सीमावर्ती गांव सोगवा (वाइब्रेट विलेज) में एक मानव चिकित्सा शिविर (ओपीडी) का आयोजन किया। कमांडेंट कैलाश चन्द रमोला के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 63 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया।यह शिविर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से लगाया।