पांकी: पांकी के मजदूर किसान महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस
Panki, Palamu | Nov 26, 2024 पांकी प्रखंड के डंडार कला स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार की दोपहर राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े लोगों के द्वारा बड़े धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रचार डॉ दिलीप कुमार राम समेत कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।