लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान आज, रविवार को दूसरे दिन संध्या करीब साढ़े सात बजे खरना के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। लातेहार जिला मुख्यालय सहित अन्य प्रखंडों में छठव्रतियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को पारंपरिक रूप से खरना पूजा की।