फतेहाबाद: फतेहाबाद में सभी कैमिस्ट दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना हुआ अनिवार्य
फतेहाबाद जिले की सभी कैमिस्ट दुकानों पर अब सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी कर दिया गया है। बिना कैमरे वाली दुकानों को एक हफ्ते के अंदर नोटिस जारी किया जाएगा। यह कदम नशा मुक्त फतेहाबाद अभियान को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समय पर रिपोर्ट देने और नियमों का कड़ाई से पालन करने निर्देश दिए हैं।