प्रतापपुर: जोरी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत
थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप शुक्रवार अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जोरी निवासी प्रेम साव की मां के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय सड़क पर आवागमन कम था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना से आ