नगरपालिका बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो चुका है। कार्यकाल पुरा होने पर आज रविवार शाम 4 बजे वार्ड नंबर 14 के वार्ड वासियों के द्वारा पूर्व पार्षद सन्नी धायल का सम्मान किया गया। वार्ड वासियों ने बताया कि सन्नी धायल के द्वारा वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाए गए। पूर्व पार्षद ने सभी वार्डवासियों को आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी वार्ड वासियों का सहयोग करेंगे।