जशपुर: तमता के नाका पारा मोड़ पर दो सड़क हादसे, महिला समेत 4 लोग हुए घायल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमता में सोमवार का दिन हादसों से भरा रहा। नाका पारा स्थित एक ही मोड़ पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पहली घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। बालाझर निवासी एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से पत्थलगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान नाका पारा मोड़ पर पीछे बैठी इंदु सिदार (40 वर्ष) की साड़ी का पल्लू अच