मेरठ: मेरठ में BSF जवान की हत्या, घर में घुसकर गोली मारी, गांव के युवक से हुआ झगड़ा, छुट्टी पर घर आए थे
Meerut, Meerut | Mar 29, 2026 मेरठ में BSF जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। नैन सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह 6 मार्च को छुट्टी पर घर आए हुए थे। वारदात के समय वह घर पर सो रहे थे।