सेमापुर थाना पुलिस ने आजमपुर शंकरपुर से 140 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ बाइक बरामद किया है। यह मामला शुक्रवार की रात ग्यारह बजे का है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दिन के पौने तीन बजे इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।