गोपालगंज: भीतभैरवा गांव में भाजपा विधायक ने मोहर्रम के मौके पर भाजी लाठी, आपसी भाईचारा का दिया संदेश
मोहर्रम पर भाजपा विधायक ने भांजी लाठी, मिठाई बांटकर दिए आपसी भाईचारे का संदेश। मोहर्रम के अवसर पर सदर प्रखंड के भितभेरवा गांव में शुक्रवार को आपसी सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पारंपरिक ढंग से निकले मोहर्रम जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक लाठी खेल का प्रदर्शन करते हुए भाजपा विधायक सुभाष सिंह दिखे।