अररिया: अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर एनएच-27 पर हिट एंड रन: स्कॉर्पियो ने टोटो को मारी जोरदार टक्कर, 5 लोग गंभीर घायल
Araria, Araria | May 23, 2026 एनएच-27 पर अररिया- फारबिसगंज मार्ग के हरियाबाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।और इस हादसे में टोटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजोखर वार्ड संख्या-4 के निवासी मंटू सिंह,शंकर साहनी, राज साहनी समेत अन्य दो शामिल हैं।