रामसनेही घाट: लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सनाकापुर मोड के पास ई-रिक्शा और बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार दंपति और उनका मासूम बेटा घायल
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सनाकापुर मोड के पास ई रिक्शा और बाइक में हुई टक्कर बाइक सवार दंपति भोला पुत्र रामआसरे उम्र करीब 45 वर्ष उनकी पत्नी अनीता और बेटा रोहित घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट भेजा गया। भोला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।