खरगोन के जैतापुर थाना क्षेत्र के माता चौक में 24 वर्षीय राज कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने वाहन मालिक पर प्रताड़ना, वेतन नहीं देने और 5 लाख रुपये की मांग कर मानसिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार वाहन से जुड़ी एक घटना के बाद मालिक ने राज को गाली-गलौज और धमकी दी थी, जिससे वह तनाव में था।