बालोद: पटपर काली माता झांकी में भगदड़ जैसे हालात, चप्पल फेंकने के बाद विवाद; एक युवक बेहोश, कार्यक्रम हुआ बंद
Balod, Balod | Jun 25, 2026 बालोद जिले के ग्राम घुमका में आयोजित पटपर काली माता झांकी कार्यक्रम के दौरान बुधवार रात भगदड़ जैसे हालात बन गए। धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के बीच एक युवक बेहोश हो गया। जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। हालात बिगड़ने पर आयोजन समिति और प्रशासन ने कार्यक्रम बीच में ही बंद करा दिया।