अनूपपुर: पोड़की हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो पुल से टकराकर पलटी, 3 महिलाएं घायल
अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरकंटक-शहडोल मार्ग पर भुंडाकोना के समीप पोड़की हनुमान मंदिर के पास शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकराने के बाद पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार वाहन अमरकंटक से लालपुर विश्वविद्यालय की ओर जा रहा था।