जशपुर: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से जशपुर के किसान की किस्मत बदली, आमदनी में हुई वृद्धि
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) का लाभ जशपुर जिले के किसानों को मिल रहा है। बगीचा विकासखंड के किसान सुधीर लकड़ा ने योजना के तहत कृषि विभाग से मिले उन्नत मक्का बीज और तकनीकी मार्गदर्शन की मदद से बेहतर उत्पादन हासिल किया है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से रविवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार 3.4 हेक्टेयर भूमि वाले सुधीर लकड़ा को आत्मा योजना, कृषि