भरथना: बिरारी आश्रम के पास NH-19 पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत
भरथना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बिरारी आश्रम के सामने इटावा- औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने पीछे से कुचल दिया । जिससे व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मृतक देखने से साधारण मजदूर लग रहा है. पुलिस ने शव मोर्चरी के लिए भेजा ।