हनुमानगढ़: कोहला में भारतमाला टोल प्लाजा के पास कार का टायर बदल रहे पुत्र के पास खड़े पिता को ट्रोले ने मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के कोहला में भारतमाला टोल प्लाजा के पास कार का टायर बदल रहे पुत्र के पास खड़े पिता में तेज रफ्तार ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए टाउन जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।