अमरिया के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। शनिवार को 2:00 बजे तक 04 शिकायतें आयी।जिसमें कोई भी निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जमीन से संबंधित प्रार्थना पत्र में तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए गए। संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण समाधान करने को कहा।