महसी: महसी सर्किल में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
महसी सर्किल के विभिन्न थानों में कार्यरत मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने महिला हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा एवं अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।