पनागर: बड़ा पत्थर सब्जी मंडी में बड़ा हादसा टला, खुले बिजली मीटर में लगी आग, विभाग की अनदेखी उजागर
बड़ा पत्थर सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्युत पोल पर खुले में लटक रहे एक बिजली मीटर में अचानक भीषण आग लग गई। मीटर से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर मंडी में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे जागरूक राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते तत्परता से आग पर काबू पा लिया। अगर आग बुझाने में थोड़ी भी देरी हो