रामानुजगंज: सूखती सांसें, जीवनदायिनी कन्हर नदी पर मंडराया जल संकट का खतरा
रामानुजगंज बुधवार क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कन्हर नदी इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रही है। लगातार गिरते जलस्तर के कारण नदी अब पतली धार में सिमट गई है और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले एक सप्ताह में यह पूरी तरह सूख सकती है लगभग 25 हजार की आबादी वाले नगर के लिए यही एकमात्र प्रमुख जलस्रोत है, जिससे नगर पालिका पानी लिफ्ट कर शहर में जलापूर्ति करती है