टिकारी: पइन खुदाई में निकलीं देवी-देवताओं की प्राचीन प्रतिमाएँ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, शुरू की पूजा-अर्चना
Tikari, Gaya | May 20, 2026 टिकारी प्रखंड के जलालपूर पंचायत स्थित चितौखर गांव में पइन खुदाई में 5 देवी देवता की प्राचीन प्रतिमा निकली। आग की तरह यह बात ग्रामीण इलाके में फैल गई। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ प्रतिमा देखने को इकट्ठा हो गई। इकट्ठा भीड़ ने देवी दुर्गा, भगवान गणेश, शिव, ब्रह्मा व विष्णु की प्रतिमाओं का पूजन शुरू कर दिता। जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।