शाहजहांपुर: खिरनीबाग छात्रावास में अंबेडकर जयंती पर आयोजन, बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन
शाहजहांपुर।राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास खिरनीबाग, शाहजहांपुर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरुण कुमार सागर उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।