आत्मा बक्सर के तत्वावधान में महदह पंचायत में मंगलवार को एक दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन मंगलवार को 1:00 बजे अपराह्न में किया गया। कार्यक्रम में सोनाचूर धान की फसल पर समेकित कीट प्रबंधन आईपीएम तकनीक के माध्यम से कीट नियंत्रण की जानकारी दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि जिले में सोनाचूर धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।