दनियावां: शाहजहांपुर: बड़ी केवई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत
Daniawan, Patna | Apr 27, 2026 शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के बड़ी केवई गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई है। मृतक बड़ी केवई गांव निवासी 55 वर्षीय मुंद्रिका रविदास है। मुंन्द्रिक रविदास जलावन लेकर घर कि ओर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।