रामानुजनगर: सूरजपुर के ग्राम पम्पापुर में भीषण आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई, बड़ा हादसा टला
भीषण आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई, बड़ा हादसा टला सूरजपुर, के ग्राम पम्पापुर में बुधवार तड़के एक घर में भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:26 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सूरजपुर को सूचना मिली