चाईबासा शनिवार को छह बजे टुंगरी स्थित बसंती दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ माता दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई। विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर माता से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसबल की तैनाती की गई थी।