बनकाटा थाना क्षेत्र के जंजीराहा पुल के पास शनिवार की सुबह 11:00 बजे अपाची सवार बदमाशों ने एक युवक को रोक लिया और पिस्तौल निकाल कर सटा कर फायर किया। पिस्टन मिस कर गई, वही अपराधियों ने कहा कि तुम्हारी किस्मत अच्छी है अभी तुम बच गए अगली बार नहीं बचोगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई जांच में जुट गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।