रामनगर: चौकाघाट क्रॉसिंग के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और लड़का घायल, पत्नी और लड़के की हालत गंभीर
रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकाघाट गणेशपुर क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और लड़के को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। पत्नी और लड़के की हालत गंभीर है। टिहुरकी गांव निवासी निशांत सिंह अपनी पत्नी विनीता सिंह पुत्र अदयांश सिंह के साथ कोटवा धाम दर्शन करने जा रहे थे। विनीता सिंह की और अदयांश की हालत गंभीर है।