बाड़मेर: एनएसजी कमांडो और उसके साथियों ने युवक को मौत के घाट उतारा, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Barmer, Barmer | Sep 18, 2025 शराब ठेका संचालक और दो साथियों को रास्ते में घेरकर NSG कमांडों और उसके दोस्तों ने हमला बोल दिया। इनके हाथ में तलवार और अन्य धारदार हथियार थे। तलवार से ठेका संचालक और उसके एक साथी के हाथी-पैर काट दिए। इसमें ठेका संचालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हमले के दौरान दूसरा साथी हाईवे से नीचे गिर गया। उसे मामूली चोटें आई हैं।