गोरखपुर: 1 मई को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मनाया जाएगा स्थापना दिवस राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी शामिल
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस 1 मई को आयोजित होगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होगी, स्थापना दिवस समारोह में यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल सहित कुल 112 गोल्ड मेडल से मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। 46 यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल और 66 स्पॉन्सर्ड डोनर गोल्ड मेडल दिया जाएगा।